3 बच्चियों की मौत, नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन किशोरियों की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई. नदी में नहाते वक्त हादसा हुआ है. बिलासपुर के सेंदरी इलाके में 3 बहन नदी में नहाने गई थीं. 3 बहनों का शव बाहर निकाल लिया गया है. तीन बहनो का नाम पूजा पटेल ,धनेश्वरी पटेल और रितु पटेल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रेत के अवैध उत्खनन के कारण मौत होना बताया जा रहा है. रेत के अवैध उत्खनन के कारण नदी में गड्ढा हो गया था. मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।