तिल्दा- हथबंद रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव

बिलासपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से वंदे भारत ट्रेन में पत्थरबाजी हुई है. उपद्रवियों ने पत्थर मारकर ट्रेन के खिड़की का कांच क्रैक कर दिया है. घटना की सूचना पर रेलवे की टीम जब जांच के लिए गई तो C-3 के बर्थ का शीशा क्रेक पाया गया. अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ भाटापारा और राजनांदगांव में अपराध दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में एक ही दिन में दो अलग- अलग सेक्शनों में पत्थरबाजी हुई. राजनांदगांव और तिल्दा- हथबंद रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना हुई. इस पत्थरबाजी में C3 कोच का ग्लास क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने जांच शुरू कर दिया है. पत्थर से हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भाटापारा और राजनांदगांव में अपराध दर्ज किया गया है.

बता दें कि तीन दिन पहले भी वन्दे भारत एक्सप्रेस में राजनांदगांव के नजदीक पत्थरबाजी हुई थी. जिससे ट्रेन के खिड़की का शीशा क्रैक हो गया है. ट्रेन गार्ड ने बताया गया कि 14 जुलाई को करीब 5 बजे घटना घटित हुई है. साथ ही चेकिंग में C3 के बर्थ नंबर 50, 51 ,52 का भी शीशा क्रैक पाया गया, जिसकी सूचना वेटर सत्यम सिंह ने 6:38 बजे दी. फ़िलहाल इस मामले में भी रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।