रविवार की दोपहर एक बजे गोविंदपुर थाना अंतर्गत थीम पार्क के पास स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.
मृतक की पहचान धुआ कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शिवचरण किस्कू के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गयी. शिवचरण दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करके अपना जीवन यापन करता था।
बताया जाता है कि दोपहर एक बजे वह तालाब में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके. पुलिस मामले की जांच कर रही है।






