भारी बारिश का यलो अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने बताया

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदा बाजार, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर भारी बारिश संभावित है। मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि अगले 3 से 4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।