कुलगोड़ा गांव में 130 लोगों को वितरित किए गए निःशुल्क चश्मे, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
जादूगोड़ा : राखा कॉपर से सटे कुलगोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने व जरूरतमंद लोगों की आंखों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से आज कुलगोड़ा गांव में ठेका कंपनी एस डब्ल्यू एम एल के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा 130 महिला एवं पुरुष लाभार्थियों के बीच चश्मों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को उनकी आंखों की जांच के आधार पर चश्मे उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें देखने-संबंधी परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से आंखों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को चश्मा मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। इस अवसर पर एस डब्ल्यू एम एल के सी एस आर हेड के अविराम , सुश्री अनिता छंगानी एवं मुर्गाघुटू पंचायत के मुखिया मुचिराम ने लाभार्थियों के बीच चश्मों का वितरण किया।
इस मौके पर सी एस आर हेड के अविराम ने कहा कि क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आंखों की देखभाल व समय पर उपचार भी बेहद जरूरी है। इस तरह की पहल से जरूरतमंद लोगों को बेहतर जीवन जीने में सहायता मिलती है। इस चश्मा वितरण कार्यक्रम से कुलगोड़ा, शंखों डीह,, माटीगोड़ा, टेतूलडांगा, इंचडा, कुमार मूढ़ी ऊपर रोआम,, कुलमारा गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।






