दिनांक 24.11.2026 की रात्रि में गारु थाना अंतर्गत ग्राम सरयू तेतरटोला में एक पिकअप गाड़ी को अज्ञात अपराधियों द्वारा जला दिया गया था, इस संबंध में गारू थाना कांड संख्या 25/26 धारा 326(f) BNS दर्ज की गई थी एवं पुलिस अधीक्षक, लातेहार के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रातु रोड, रांची (शिव दुर्गा मंदिर लेन) से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अशोक कुमार यादव ,उम्र 26 वर्ष, निवासी- सराढु, टण्डवा, चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल, माचिस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।





