रामदास भट्ट गुरुद्वारा और धोबी घाट परिसर में लगी सोलर लाइट*
*जमशेदपुर।* जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर जरेडा के माध्यम से बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्ट गुरुद्वारा के समीप तथा रामदास भट्टा धोबी घाट परिसर में सोलर लाइट लगाई गई है।
सोलर लाइट लगने से दोनों स्थानों पर रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री और बिष्टुपुर मंडल के जन सुविधा प्रतिनिधि सन्नी सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, सत्य, मनमीत सिंह, बंटी पाजी, लड़ी पाजी, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल रजक, संजय रजक, राजू रजक, पप्पू रजक, छोटू रजक, दीपू रजक, सिकंदर एवं पप्पू सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया।





