झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : श्री आलोक बाजपेई
जनजातीय संवाद जैसे गौरवशाली आयोजन में व्यक्तिगत विवाद और मारपीट की घटना से समाज की छवि धूमिल हुई है।
जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनजातीय संवाद 2026 के दौरान कल हुई मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री आलोक वाजपेई ने कहा कि ने सुरजीत सिंह बेसरा झारखंड के अग्रणी नेताओं में से एक है अब आजसू के संस्थापक के साथ-सा झारखंड के ऐसे नेता है जिन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए विधानसभा से इस्तीफा देने का काम किया आज मैं दूसरे पार्टी में जरूर हूं मगर वह हमारे राजनीतिक गुरु रहे हैं सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरे देश में उनकी एक अलग पहचान है उनके जीवन शैली उनका व्यवहार और आचरण पर जिस तरह का आरोप लगाया गया वह कहीं से विश्वास करने लायक नहीं है निश्चित रूप से इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है और प्रशासन को उसकी गंभीरता से लेना चाहिए
श्री वाजपेई ने कहा कि आज झारखंड का दुर्भाग्य है पूर्व विधायक जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया सरकार उन्हें एक बॉडीगार्ड मुझे नहीं कर पा रही है और जमीन माफिया को चार-चार बॉडीगार्ड दिया गया है आज उनके साथ जो घटना घटी वह पूरे झारखंड में भ्रमण करते हैं और झारखंड की आवाज को बुलंद तरीके से रखने का काम करते हैं उनके ऊपर कहीं भी घटना घट सकता है इसका जिम्मेदार कौन होगा यह प्रश्न आज खड़ा है
ऐसे सार्वजनिक आयोजन में किसी व्यक्ति विशेष पर लगाए गए छेड़खानी के आरोप अथवा पारिवारिक और व्यक्तिगत विवाद को लेकर मारपीट जैसी घटना को अंजाम देना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता। यदि किसी के साथ कोई अन्याय हुआ है, तो उसके लिए कानून और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने के पर्याप्त रास्ते मौजूद हैं। कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
श्री बाजपेई ने कहा कि गोपाल मैदान में किस तरह की घटना घटी क्या झारखंड अलग राज्य का निर्माण इसीलिए किया गया था जो झारखंड में अपना कुर्बानी दिए हैं और उन्हें सरेआम बेइज्जत किया जाए
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जनजातीय संवाद के रंगमंचीय कार्यक्रम और आयोजन के दौरान इस प्रकार की अप्रिय घटना के पीछे कहीं कोई गहरी साजिश तो नहीं थी? इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इस पूरे घटना की जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए





