जमशेदपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रहा सीएनजी ऑटो आग की लपटों से घिरा, सभी बच्चे सुरक्षित

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोल चक्कर के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक सीएनजी ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि चालक की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।केमिस्ट्री बुक्स लें इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन बच्चों के स्कूल बैग और किताबें जलकर राख हो गईं। घटना बुधवार सुबह 8:30 बजे की है, जब ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वाहन बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोल चक्कर के पास पहुंचा, उसके इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें निकलने लगीं। चलती गाड़ी में आग भड़कते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ऑटो चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। इस दौरान आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई की और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी बच्चों के सकुशल बाहर आने के कुछ ही क्षण बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बच्चों के भीतर रखे स्कूल बैग, कॉपियां और किताबें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। केमिस्ट्री बुक्स लें घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दुर्घटना के कारण व्यस्त गोल चक्कर के पास कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।अंदेशा जताया जा रहा है कि सीएनजी किट या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी।

Leave a Comment