छठ महापर्व पर छठ व्रतियों के बीच गेहूं, लौकी, गुड़, अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री का वितरण
जमशेदपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड), मानगो नगर निगम क्षेत्र समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष विकास कुमार साहनी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में मानगो चौक पर छठ व्रतियों के बीच लौकी, गेहूं, गुड़, अगरबत्ती एवं अन्य आवश्यक पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी जमशेदपुर के माननीय विधायक श्री सरयू राय जी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित की तथा सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों को सहयोग प्रदान करना एवं सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल सिंह, आकाश साह, प्रेम सक्सेना, विवेक पांडे, दीपक गौड़, अर्जुन यादव, योगेंद्र साहू, संजय सिंह, सुबोध प्रसाद, सागर दत्ता, अभिजीत सेनापति, संगीता शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, आनंद पांडे एवं लाला जोशी का सराहनीय योगदान रहा।






