ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली सर द्वारा नीरज मिश्रा को भेजा गया शुभकामना संदेश
HWTCA के अध्यक्ष एवम यूरोप के विख्यात वाह न्गाई विंग चुन (Wah Ngai Wing Chun Kuen ,चीनी कुंग फू की शैली) मार्शल आर्ट के 10 वें ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली सर (Sijo Bagoly Tibor) द्वारा समाजसेवी तथा विहंगम योग टाटा संत समाज के समन्वक नीरज मिश्रा को उनके जन्मदिन के अवसर पर वीडियो भेजकर शुभकामना दी गई
चाइना तथा यूरोप में आर्मी और पुलिस के मुख्य ट्रेनर तिबोर बागोली सर नें ताईवान पुलिस को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो संदेश के माध्यम से नीरज मिश्रा जी के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई दी, नीरज मिश्रा नें सर को धन्यवाद देते हुए बताया कि ऐसे संदेश युवाओं को मोटिवेट कर जीवन को सकारात्मक बनाने की दिशा में बड़ी उर्जा का कार्य करते हैं
मौके पर मार्शल आर्ट्स द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमित मोदक जी, हॉकी इंडिया में सरायकेला जिला के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवम् स्काउट एंड गाइड के मुख्य ट्रेनर प्रणय रॉय, विहंगम योग के पुरोहित महावीर विद्यार्थी के साथ पुरा मिश्रा परिवार मौजूद रहा
ज्ञात हो कि युवाओं के मार्गदर्शक एवम समाजसेवी नीरज मिश्रा स्वर्वेद् प्रचार तथा विहंगम योग के क्रियात्मक अभ्यास साधना पद्धति के माध्यम से युवाओं के जीवन को सकारात्मक बनाने की दिशा में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं





