टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” कार्यक्रम के तहत आम बगान से जेएनएसी तक निकाली गई पदयात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी शामिल हुए।
इस दौरान कुलवंत सिंह बंटी की टी-शर्ट ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में लिखा संदेश “मोदी कहीं नहीं जाएगा, BRO!” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक बना।
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के विश्वास और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। विपक्ष चाहे जितनी राजनीतिक बयानबाजी और भ्रम फैलाने का प्रयास कर ले, देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी जी के नेतृत्व पर देश की जनता का भरोसा अटूट है और यह भरोसा आगे भी कायम रहेगा।
संदेश साफ है—मोदी कहीं नहीं जाएगा, देश आगे बढ़ता जाएगा!





