श्रीराम मंदिर दुर्गा पूजा समिति टेल्को का दुर्गा पूजा का विधिवत उदघाटन हुआ

श्रीराम मंदिर दुर्गा पूजा समिति टेल्को का दुर्गा पूजा का विधिवत उदघाटन हुआ

श्रीराममंदिर दुर्गा पूजा समिति टेल्को द्वारा 16 अक्तूबर,दिन शुक्रवार को संध्या 7:30 बजे से शक्ति की देवी दुर्गा पूजा का विधिवत उदघाटन महाषष्टी पूजा बिलवाभिमन्त्रण (बेलभरनी) पूजा के साथ दीप प्रज्वलित कर व सामूहिक आरती के साथ हुआ। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग छारिया(प्लांट हेड टाटा मोटर्स, जमशेदपुर),विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अरुण कुमार सिंह, श्री राममंदिर के अध्यक्ष मानस मिश्रा सप्तनिक,बी एन सिंह,आर एस ठाकुर,विष्णु दीक्षित,सुमंत सिन्हा, एस के खेमानी,धनंजय सिंह,अनूप सिंह,संजय पलसानिया,चंचल लाकड़ा,ओम प्रकाश उपाध्याय,जय उपाध्याय इत्यादि उपस्थित हुये। सभी अतिथियों का स्वागत राममंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह ने किया।मंदिर समिति के ओर से सभी अथितियों को पुष्पगुच्छ और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। षष्टी पूजा(बेलभरनी पूजा) के साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व नारियल फोड़ कर माँ शक्ति की देवी दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारम्भ किया गया। शक्ति की देवी दुर्गा की सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर राममंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह,कृष्ण कुमार मिश्रा, कमलेश्वर सिंह,नरेंद्र सिंह(हैप्पी), नंदलाल सिंह,अरुण कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,मनोज कुमार पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह,प्रहलाद सिंह,विजय कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,मनंजय पाण्डेय,अभय पाण्डेय,निगम पाण्डेय,भरत पाठक,,दीपक कुमार सिंह,पी पी सिंह,देवेश वर्मा,बबन पाण्डेय,जय शंकर दूबे के अलावा मंदिर समिति के सभी प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment