वेटरन सेलर्स फोरम की आम सभा में शामिल होकर लौटे वेटरन सुशील कुमार कहा फोरम से जुड़ें पूर्व नौसैनिक
भारतीय नौसेना ने वेटरन सेलर्स फोरम का 16 GCM & AGM पूर्वी कमान विशाखापत्तनम में 11 अकटुबर 2026 दिन रविवार को आयोजित किया। जिसमें भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ नौसेना के सभी कल्याणकारी विभागों के अधिकारीगण शामिल हुवे। सेना अपने सेवानिवृत्त सैनिकों वीर नारी एवं आश्रितों के बारे में जितनी देखरेख का ख्याल करती है। सायद ही कोई डिपार्टमेंट करता होगा। यही वजह है कि भारतीय सैनिक अपनी वीरता साहस और समर्पण से देश की सरहदों को 24x7x365 सुरक्षा प्रदान करते हैं। सेवानिवृति के 18 साल बाद पहली बार इतनी समृद्ध फोरम से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुशील सिंह ने कहा कि हर भारतीय पूर्व नौसैनिकों को इस फोरम से जुड़कर सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिये बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। आने वाले समय में पूरे राज्य में पूर्व नौसैनिकों को फोरम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।






