जमशेदपुर से देशभर में गूंजा भक्ति गीत ‘मां का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल’
टी-सीरीज के आधिकारिक रीजनल चैनल पर रिलीज हुआ चंचल गोस्वामी का नया देवी गीत, राजू मित्रा और जॉय सहित कई लोगों का रहा सहयोग
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर से एक और भक्ति गीत देशभर के श्रोताओं तक पहुंचा है। मां दुर्गा की भक्ति और नवरात्रि के उल्लास से जुड़ा देवी गीत ‘मां का सजा है दरबार और वही 12 अक्टूबर को मैया की चुनरी है लाल, को टी-सीरीज के आधिकारिक रीजनल चैनल पर रिलीज किया गया। गीत के रिलीज होने से स्थानीय संगीत जगत में उत्साह का माहौल है। इस गीत के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा और भक्तों की आस्था को संगीत के जरिए प्रस्तुत किया गया है।
इस भक्ति गीत के निर्माता, गायक और संगीतकार चंचल गोस्वामी हैं। गीत के बोल चंचल गोस्वामी और दलजीत परवाना ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन सूरज चौधरी ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी समीर गुप्ता और सावन चौधरी ने निभाई है। वीडियो का निर्माण गायत्री स्टूडियो ने किया है तथा प्रोडक्शन टीम श्याम शक्ति प्रोडक्शन की रही है।
टी-सीरीज के मंच से मिला गीत को नया अवसर
टी-सीरीज के आधिकारिक रीजनल चैनल पर गीत की रिलीज स्थानीय कलाकारों और संगीत से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। देवी गीत में मां दुर्गा के दरबार और उनकी चुनरी की धार्मिक छवि को केंद्र में रखते हुए भक्ति भाव प्रस्तुत किया गया है। नवरात्रि के अवसर पर ऐसे गीत श्रद्धालुओं के बीच विशेष लोकप्रियता रखते हैं और पूजा-पाठ के वातावरण को भक्तिमय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निर्माण से जुड़े लोगों का रहा सहयोग
गीत के निर्माण में कई लोगों ने सहयोग दिया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टी-सीरीज से संजीव पांडेय, अशोक भैया, एन. आकाश मूर्ति, कंचन जी, राजू मित्रा, जॉय और गौतम जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया है।
इस गीत के जरिए चंचल गोस्वामी और उनकी टीम ने देवी भक्ति को संगीत के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया है। गीत की रिलीज के साथ नवरात्रि के माहौल में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति संगीत को एक नया स्वर मिला है। गीत के प्रमुख सहयोगी- निर्माता, गायक एवं संगीतकार: चंचल गोस्वामी- गीतकार: चंचल गोस्वामी एवं दलजीत परवाना- वीडियो निर्देशक: सूरज चौधरी- सिनेमैटोग्राफी: समीर गुप्ता एवं सावन चौधर- वीडियो: गायत्री स्टूडियो- प्रोडक्शन टीम: श्याम शक्ति प्रोडक्शन
नवरात्रि के अवसर पर रिलीज हुआ यह देवी गीत जमशेदपुर की संगीत प्रतिभा और स्थानीय कलाकारों के सामूहिक प्रयास को सामने लाता है।






