झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का 23 वा वार्षिक उत्सव माताजी आश्रम हाता में सम्पन्न,

झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का 23 वा वार्षिक उत्सव माताजी आश्रम हाता में सम्पन्न,

शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, समाजसेवी और स्कूली बच्चों को भी किया गया सम्मानित,,
झारखंड प्रभा भाषाई एकता का प्रतीक है /सूर्य सिंह बेसरा

जादूगोड़ा: आज रविवार को महालया के मौके पर माताजी आश्रम हाता में झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का 23 वां वार्षिक उत्सव झारखंड प्रभा पुस्तक के विमोचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने झारखंड प्रभा की विशेषता पर प्रकाश डाला। कई अतिथियों ने ,समाज निर्माण में साहित्यकारों की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए घाटशिला के पूर्व विधायक सह कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंड प्रभा के माध्यम से झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद ने सभी भाषाओं का उचित सम्मान देने का काम कर रही है जो आज के समय में काफी प्रासंगिक है।झारखंड प्रभा सचमुच भाषाई एकता का प्रतीक है। मौके पर शिक्षाविद मित्रोश्वर अग्निहोत्री ने झारखंड साहित्य परिषद के पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की । पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार ने माताजी आश्रम एवं झारखंड साहित्य परिषद के क्रियाकलापों पर भूरी भूरी प्रशंसा की। इसके पूर्व साहित्यकार विकास कुमार भकत व विरेंद्र घोष का अनुवाद पुस्तक का भी विमोचन किया गया । सम्मेलन में परिषद कि ओर से टांगराइन मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरविंद तिवारी,शंकर दा के जाने माने साहित्यकार करुणामय मंडल समेत बच्चों समेत गणमान्य लोगों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

जादूगोड़ा: इस मौके पर सुनील कुमार दे, सूर्य सिंह बेसरा, करुणा मय मण्डल, विरेंद्र घोष, शंकर चंद्र गोप, वीथिका मण्डल, पूजा महतो, बिकास कुमार भकत, पंकज कुमार मिश्र, भवतारण मण्डल, साधु चरण पाल, आशुतोष मण्डल, सुदीप मुखर्जी, उज्जवल मण्डल मृणाल पाल, स्वपन मंडल,स्वपन कुमार मंडल,कृष्ण पद मंडल,आनन्द साहू, बिनोद ज्योतिषी ,मोनी पाल,सुधांशु मिश्र,बलराम गोप, कृष्ण गोप,दुलाल मुखर्जी,मिथुन साहू,नारायण चटर्जी,तपन मंडल,रामकृष्ण सरदार, ब्रह्म पद मरल सुजाता मरल, बेला रानी मंडल,आशीष मंडल,सनातन महतो, हिरण महतो, अरविंद दे, संजय साहू,बिरेन मंडल,बीरेंद्र नाथ घोष,उज्जवल मंडल,शक्ति पद रजक, अर्जुन मुदी, सूर्य शंकर कर, हरे मोहन मण्डल, तरुण मण्डल, लोचोना मण्डल, साधना बनर्जी, निताई महाकुड़, चीनू माँ, कमल कांति घोष, तरुण दे समेत काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Comment