आज 8 अक्टूबर के दिन विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर शहर मे परंपरागत तरीके से हटकर आपत्तिजनक और हिंदूओं की भावना को ठेस पहुंचाने वाले तरीके से आयोजित होने गरबा आयोजन के विषय मे पूरी जानकारी दी विहिप सिंहभूम के मंत्री अरूण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, 11 अक्टूबर से पूरे जमशेदपुर मे नवरात्र और दुर्गा पूजा का पवित्र पर्व शुरू होने जा रहा है , जहां विभिन्न पूजा पंडालों मे और घर घर मे नवरात्र की कलश स्थापना के साथ माॅ दुर्गा के पूजन का आरंभ हो जाता है और विजयदशमी तक यह चलता रहता है , जहां पूरा जमशेदपुर शहर मे धार्मिक और हर्षोल्लास का माहौल रहता है । ऐसे समय मे कुछ आयोजक द्वारा नवरात्र के अवसर पर गरबा नाइट के नाम से आयोजन करते है, जो कि हमारे सनातन संस्कृति मे माॅ दुर्गा को समर्पित भाव से आह्वान के उद्देश्य से की जाती है । शहर मे कुछ आयोजक द्वारा आयोजन को व्यवसाय का रूप देकर ऐसे पोस्टर बैनर और टिकट मे अश्लीलता के साथ डांडिया नाइट का प्रचार कर रहे है, जिसमे रीगल ग्राऊंड और बाराद्वारी मे आयोजित करने के मामले से पूरे शहर मे दो दिनों से आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है और विश्व हिन्दू परिषद अपनी ओर से जमशेदपुर मे ऐसे किसी भी आयोजन का खुलकर विधिवत तरीके से विरोध करेगी, जहां हिंदू धर्म की मान्यताओं का अपमान करते हुए अगर किसी भी प्रकार का आयोजन संपन्न किया जाता है । साथ ही आयोजकों द्वारा ऐसे आपत्तिजनक व अश्लील टिकट व पास की बिक्री पर विहिप की टीम ने जिला प्रशासन से कठोर मांग की है , कि उचित जांच कर आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए पूरे आयोजन के परमिशन को रद्द किया जाये , साथ ही सभी डांडिया नाइट आयोजको को स्पष्ट गाइडलाइंस जारी की जाये, ताकि किसी भी प्रकार का ऐसा कोई भी अप्रिय कार्य हिंदू समाज को भड़काने वाला न किया जाये जिससे हिंदू समाज के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे, इस दौरान प्रांत मातृशक्ति बाल संस्कार टोली प्रमुख सविता सिंह, विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, कदमा प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश वर्मा , विशेष संपर्क सह प्रमुख अमित शारदा और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे ।






