जनता दल (यूनाइटेड) श्रमिक प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम की नई कमेटी की घोषणा

जनता दल (यूनाइटेड) श्रमिक प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम की नई कमेटी की घोषणा

जमशेदपुर, 08 अक्टूबर 2026। जनता दल (यूनाइटेड) श्रमिक प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा श्रमिक प्रकोष्ठ की जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की सूची जारी की गई है। नई कमेटी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार माधव सिंह एवं अमित सिंह को महासचिव तथा रविन्द्र सिंह, गोरनगोई पातर एवं जय प्रकाश पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं प्रिंस कुमार, रविन्द्र ठाकुर, दीपक दीप एवं रमेश कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राम गोपाल यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्य समिति सदस्य के रूप में शिमला मुर्मू, शिव मोदक, राजू रजक, सचिन कुमार, कृष्णा गुप्ता, एमडी अज़ाज़ेल अंसारी, सुनील राणा एवं पिंटू कुमार को शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि नई कमेटी के गठन का उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं को मजबूती से उठाना, संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत करना तथा श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) श्रमिक प्रकोष्ठ श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएगा। नई कमेटी के गठन से संगठन को पूर्वी सिंहभूम जिले में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई