अंग्रेजी वाग्मिता में नन्हीं प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर, शानदार प्रस्तुतियों से जीता दिल

मोतीलाल नेहरू विद्यालय के सभागार में वार्षिक अंग्रेजी वाग्मिता कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णायक मंडली के रूप में सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के एलुमिनाई सदस्या तथा वर्तमान में तारापोर स्कूल में अंग्रेजी विषय की विशेषज्ञ और एडो वाइब्स की सी. ई. ओ श्रीमती स्वाती कंबोज और दूसरी निर्णायक मंडली की सदस्या के रूप में दयानंद पब्लिक स्कूल की कुमकुम भट्टाचार्या थी जिन्होंने 23 वर्षों का अंग्रेजी अध्यापन, शैक्षणिक अनुभव तथा बोर्ड की संयोजिका के रूप में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अखिलेश दुबे तथा महासचिव श्री लल्लन प्रसाद राय , प्रबंधन समिति के अन्य गणमान्य सदस्य, प्राचार्या श्रीमती संगीता सिंह, उपप्राचार्या श्रीमती राखी मित्रा तथा एक्सीलेंस उपप्राचार्या श्रीमती बिन्दु आहूजा, संयोजिका श्रीमती स्मिता मजूमदार, पिंकूकुमारी तथा इंद्राणी भौमिक एवं अंग्रेजी विभाग के सारे शिक्षक तथा शिक्षिकाएँ तथा अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुझान, सही उच्चारण, अंग्रेजी लेखन तथा पाठन और स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को बढ़ाना था। वर्तमान समय में शिक्षा को तकनीक के साथ समन्वय कर बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। वाग्मिता कला को निखारने हेतु विद्यालय में विभिन्न स्तर पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें कक्षा तृतीय और चतुर्थ के लिए सामूहिक काव्य पाठ, पंचम और षष्ठम कक्षा के लिए एकल काव्यपाठ, सप्तम और अष्टम के लिए एकलकाव्य पाठ और नवम तथा दशम वर्ग के लिए भाषण प्रस्तुति एवं एकादश और द्वादश वर्ग के लिए टेड टॉक प्रमुख रहा। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति बच्चों ने की। निर्णायक मंडली ने भी उनकी काफी प्रशंसा की। संगीता सिंह प्राचार्या The winners of the competition were: Category A: Choral Recitation — 1st – Team Titania (3C) 2nd- Team Pixie (3B) Category B: Solo Poetry — Classes V–VI 1st – Aarav Upadhyay (6A) 2nd – Drishti Rai (5C) 3rd – Shatakshi Tiwari (6A) Category C: Solo Poetry — Classes VII–VIII 1st – Aradhya Shristi (8C) 2nd – Swastik (7C) 3rd – Shubhashree Indra (7C) Declamation — Classes IX–X 1st – Swarnit Shourya (10B) 2nd – Shrijan Shree (10A) 3rd – Aakriti Kumari (10C) TED Talks — Classes XI–XII 1st – Ariana Upadhyay (12A) 2nd – Priyanshu Patro (12A) 3rd – Tanushree Dey (12B)

Leave a Comment