यूट्यूब अब केवल वीडियो देखने का माध्यम नहीं रह गया है. यह लाखों कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाई और करियर का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपना चैनल शुरू कर रहे हैं और वीडियो के जरिए कमाई करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, अगर आप भी यूट्यूब चैनल शुरू करके इससे पैसा कमाने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको पहले की तुलना में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.