आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
सूत्रों के मुताबिक, शाहनवाज बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट पहुंचा था। जैसे ही पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सीधे बर्मामाइंस थाना ले जाया गया, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि रेलवे कंटेनर यार्ड के समीप हुई गोलीबारी के दौरान आफताब आलम पर फायरिंग करने का आरोप शाहनवाज उर्फ भोंदु पर है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आफताब ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।




