स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गोपाल मैदान का निरीक्षण

जमशेदपुर, 04 अगस्त 2026।

आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज नगर आयुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद एवं उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने गोपाल मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह से पूर्व सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित शाखाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मैदान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई, जलभराव की रोकथाम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डस्टबिन की उपलब्धता तथा कार्यक्रम के दौरान निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी , नगर प्रबंधक , सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई