सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान को लेकर फोकस ग्रुप डिस्कशन

नगर आयुक्त श्री योगेंद्र प्रसाद के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन

विदित हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर दीनदयाल जन आजीविका योजना अंतर्गत सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान का कार्य किया जा रहा है पूरे राज्य में 10 नगर निकायों में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार करने का कार्य किया जा रहा है इस बाबत आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में फोकस ग्रुप डिस्कशन का आयोजन हुआ

योजना की रूपरेखा तैयार करने पर केंद्रित….
सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी संस्थान NIT कालीकट केरल एवं नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के बीच एमओयू हुआ है यह आगामी 5 वर्षों के लिए शहरी आजीविका से जुड़े सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार करेंगे
आज आयोजित फोकस ग्रुप डिस्कशन में विशेष पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार और सी एम एम श्री सलिल तिर्की, सी ओ,सीआरपी उपस्थित रहे ।
जिला उद्योग केंद्र पूर्वी सिंहभूम के अधिकारी, जेएसएलपीएस के अधिकारी,टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य, एरिया लेवल फेडरेशन के मेंबर, स्वयं सहायता समूह के मेंबर आदि उपस्थित रहे
NIT कालीकट के अधिकारी साक्षी, प्रीतेश रंजन, लिखिता आदि उपस्थित रहे।
एन आई टी कालीकट के टीम के द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के टीम के साथ मिलकर
आवासीय क्षेत्र,स्लम एरिया,कमर्शियल क्षेत्र आदि विभिन्न स्थानों में रहने वाले 600 लोगों का सर्वे का कार्य पूर्ण किया गया और सिटी लाइव न्यूज़ एक्शन प्लान बनाने का कार्य किया जाएगा।

नगर आयुक्त श्री योगेंद्र प्रसाद के द्वारा बताया गया कि वल्नरेबल ग्रुप को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उद्यमिता का विकास आवश्यक है। नगर आयुक्त ने बताया कि वैसे व्यवसायिक जिन्हें सामग्री बेचने में पर्याप्त रूप से सहयोग नहीं मिलता है एवं प्रतिदिन के अनुसार उन्हें आमदनी नहीं होती है वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें सहयोग कर उनके द्वारा बिक्री किए जा रहे सामग्री को बिक्री कराने का सहयोग करना आवश्यक है।

नए वेंडिंग जोन बनाने को लेकर फोकस किया गया ताकि सड़क के किनारे सब्जी फल सामग्री बेचने वाले पथ विक्रेताओं के कारण ट्रैफिक की समस्या ना हो एवं कोई दुर्घटना घटित ना हो।

सहभागिता से समृद्धि रहा विचार विमर्श

गरीबी उन्मूलन और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा

शहरी गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की पहचान

स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर

नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया सिटी लाइव लोकेशन प्लान तैयार करने के लिए फोकस ग्रुप डिस्कशन में गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को रोजगार ,स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर पैदा करने हेतु शहर में आजीविका की वर्तमान स्थिति और कर्मियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु रोड मैप की आवश्यकता है।
तथा स्वयं सहायता समूह, स्ट्रीट वेंडर, युवाओं ,स्थानीय कारीगरों ,कॉमन इंटरेस्ट ग्रुप असुरक्षित व्यावसायिक समूह आदि के आजीविका को बेहतर बनाने एवं उन्हें अन्य योजना का लाभ देने ,सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है।

साथ ही शहरी गरीबों, श्रमिकों, वनरेबल ग्रुप , छोटे व्यापारियों आदि के लिए जागरूकता अभियान, मजबूत सामुदायिक संस्थान बनाने उन्हें कौशल विकास प्रदान करने ,आर्थिक सहयोग प्रदान करने और बाजार से जुड़ने में आवश्यक मदद जिसमें भविष्य में रोजगार सृजन गरीबी उन्मूलन और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा पर जोर दिया तथा गुणात्मक सर्वेक्षणों के माध्यम से जानकारी एकत्र आजीविका कर्मियों की चुनौती और अवसरों का मूल्यांकन एवं आजीविका कार्य योजना और कार्य हेतु रणनीतियां विकसित करना और उन्हें लागू करने की बात कही गई।

स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे प्रोडक्ट को मार्केट से लिंक करने का प्लानिंग करने की बात कही गई ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए स्वनिर्मित हस्त निर्मित सामग्री का उचित मूल्य मिल सके एवं अधिक से अधिक सामग्री बनाकर बिक्री करने का कार्य किया जा सके।
NIT कालीकट के टीम के द्वारा सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान बनाने से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न उत्तर पर डिस्कशन किया गया।
टाउन वेंडिंग कमेटी,
जिला उद्योग केंद्र की अधिकारी एवं जेएसएलपीएस के अधिकारी के द्वारा भी डिस्कशन किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है, कही कोई विवाद नहीं हैं, हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं