ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन की प्रक्रिया हुई तेज, 17 क्षेत्रीय इकाइयों हेतु तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रेस विज्ञप्ति
जमशेदपुर, 25 जुलाई 2026
ब्रह्मर्षि विकास मंच केन्द्रीय समिति द्वारा 18 जुलाई 2026 को स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में आज 25 जुलाई 2026 को केबल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में संध्या 6:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन एवं चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ मंच के पदाधिकारी एवं सभी क्षेत्रीय समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच के मुख्य संरक्षक श्री विकास सिंह ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की एकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “महिलाओं को अलग-अलग गुटों में बंटकर रहने से बचना चाहिए तथा ब्रह्मर्षि विकास मंच के बैनर तले संगठित होकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। एक सशक्त एवं संगठित महिला मंच ही समाज को नई दिशा देने में सक्षम होगा।”
उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि विकास मंच निर्वाचित अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में समाज काफी संगठित होकर अच्छा कार्य कर रही है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच की सभी 17 क्षेत्रीय इकाइयों का गठन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्रीय इकाई में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इन पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संबंधित क्षेत्रीय महिला समिति का चयन किया जाएगा।
यह भी निर्णय लिया गया कि ब्रह्मर्षि विकास मंच की सभी क्षेत्रीय समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से सशक्त क्षेत्रीय महिला समितियों का गठन किया जा सके। सभी 17 क्षेत्रीय इकाइयों के गठन के उपरांत निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अन्य संस्थापक सदस्यों द्वारा ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच की केन्द्रीय समिति का गठन किया जाएगा।
मंच के संस्थापक महासचिव-सह-चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष श्री राज किशोर सिंह ने चुनाव संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संगठन के संविधान के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रीय समितियों एवं महिला सदस्यों से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया।
श्रीमती शोभा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पुरानी बातों को भुलकर, एक-दूसरे की गलतियों को नजरअंदाज करते हुए तथा शिकायतों और कटुता से दूर रहकर आगे बढ़ना चाहिए। महिला समाज की बेहतरी के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मिल-जुलकर समाज को संगठित करना और उसके विकास में अपनी सक्रिय एवं सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

श्रीमती रश्मि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को गुटबाजी से परहेज़ कर एक मंच पर संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में अनेक जरूरतमंद महिलाएं हैं, जिनके उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पुरानी बातों को लेकर विवादित बयानबाजी से बचें और सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में कार्य करें।
बैठक में उपस्थित अन्य महिलाओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला मंच को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं संगठित बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा समाज की महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में विकास जी की माता श्री भी उपस्थित हो कर मंच की शोभा बढ़ाई,
मंच की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती बिमला सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं और महिला संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
केन्द्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने धन्यवाद देने के क्रम में सबों को केन्द्रीय समिति पर भरोसा रखने एवं सहयोग करने की बात कही।
बैठक में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक श्री विकास सिंह, संस्थापक महासचिव-सह-चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष श्री राज किशोर सिंह,मुख्य सलाहकार श्री दीपु सिंह, केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार, महासचिव श्री जय कुमार,कोषाध्यक्ष श्रीनिवास जी, श्री धनञ्जय राय, श्री विकास चंद्रा,श्री राम उदय सिंह, श्री अनिल ठाकुर, श्री मुन्ना सिंह, उमा नाथ सिंह,देवा नन्द सिंह,सतीश कुमार, बिनोद कुमार, संस्थापक सदस्य मनोज कुमार सिंह, सुभाष राय, राम कृपाल तिवारी, परशुराम सिंह, सभी क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन श्री विकास सिंह ने किया।

17 क्षेत्रीय इकाइयों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक की सूची-

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है, कही कोई विवाद नहीं हैं, हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं