विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आने वाले दिनों में राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जुलाई तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश होने से मौसम में ठंड महसूस की गई और सुहाना बना रहा।






