हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के मीटिंग में लिया गया। 26 जुलाई को सुबह 7 बजे गोलमुरी वॉर मेमोरियल पर कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त 526 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही उसी दिन सन्ध्या 5 बजे से केरला समाजम ऑडिटोरियम में शहर के सभी शहीद परिवार के साथ साथ कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके गौरव सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जब तक युवाओं को सैन्य इतिहास की जानकारी नही दी जाएगी। तब तक इस आजादी की कीमत लोग नही समझ पायेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कई टोली बनाई गई। जो कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह सतनाम सिंह गणेश राव अरविंद सिंह रमेश सिंह बलजीत सिंह राधेश्याम चंद्रमा सिंह राजेश कुमार विद्यानंद गिरी कन्हैया कुमार जावेद खान शिव शंकर चक्रवर्ती राजीव रंजन अशोक श्रीवास्तव महेश कुमार संतोष कुमार सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला सुरेंद्र प्रसाद मौर्य नरेंद्र कुमार रजत दे हंसराज सिंह अजय कुमार कामबाबू संजीव वर्मा आदि सैकड़ो पूर्व सैनिक शामिल थे।






