जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह ह्यूम पाइप चौक के पास बुधवार देर रात एल्यूमिनियम शीट से लदा एक टाटा प्रिमा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह ह्यूम पाइप चौक के पास गुरुवार देर रात एल्यूमिनियम शीट से लदा एक टाटा प्रिमा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदा एल्यूमिनियम शीट सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे एल्यूमिनियम शीट को हटाने का काम शुरू कराया, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि ट्रक चालक का वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment