बहरागोड़ा:* बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मोहुलडांगरी गांव निवासी दिव्यांग कमल बिधानी पिछले 5 से 10 सालों से एक सामान्य साइकिल के सहारे अपना जीवन गुजारने को मजबूर हैं। धूप हो या बारिश, कमल इसी साइकिल से रोजाना आना-जाना करते हैं और काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस संबंध में 11 जुलाई को खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद भी स्थानीय विधायक श्री समीर कुमार मोहंती ने इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इससे नाराज होकर कमल बिधानी ने विधायक पर कड़ी नाराजगी जताई है।
कमल ने कहा, “विधायक के फंड में पैसा नहीं है या तो फिर मैनेज नहीं करवा सकते। मेरा आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है इसलिए मैंने गुहार लगाई थी, परंतु उसका फल आज भी मुझे नॉर्मल साइकिल से जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।”
उन्होंने आगे कहा, _”अगर मैं स्वस्थ रहता तो किसी को बताता भी नहीं कि मुझे एक अतिरिक्त साइकिल की जरूरत है। मैं विकलांग हूं इसलिए विधायक से गुहार लगा रहा हूं, लेकिन विधायक कुछ काम के नहीं हैं। हर न्यूज़ में मामला प्रकाशित किया गया, फिर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।”_कमल की इस पीड़ा को सुनकर स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन और विधायक से मांग की है कि दिव्यांग कमल को जल्द से जल्द ट्राई-साइकिल या आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।





