SP आवास के बाहर प्राइवेट गार्ड की आँख में मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

चतरा जिले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (SP) आवास के बाहर दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठाया. घटना में एक निजी सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग का मुख्य आरोपी जिला बल का एक जवान बताया जा रहा है.

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल के पास खड़ी एक फोर्ड एंडेवर कार को भी पुलिस ने जब्त किया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस वाहन का गोलीबारी की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं.

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस फायरिंग की वजह, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. इस वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अधिकारी मामले की हर एंगल से जांच में जुटे हैं.

Leave a Comment