आंदोलनरत सोनम वांगचुक और लोकतांत्रिक आंदोलन के ऊपर बर्बरता पूर्ण दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

सेवा में,
समाचार संपादक
जमशेदपुर

विषय: आंदोलनरत सोनम वांगचुक और लोकतांत्रिक आंदोलन के ऊपर बर्बरता पूर्ण दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ।

महाशय
आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ), ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (एआईएमएसएस) की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलनरत सोनम वांगचुक और लोकतांत्रिक आंदोलन के ऊपर बर्बरता पूर्ण दमन के खिलाफ साकची गोलचक्कर में विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम छात्रों के रैली साकची आमबागान मैदान से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए गोलचक्कर पर समाप्त हुई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि जैसा की आप सभी जानते हैं, पूरे देश में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्नपत्र बार-बार लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाएँ होने से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। इन समस्याओं के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से आंदोलनरत थे। कल उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा गैर-लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन स्थल से जबरन हटा दिया गया। साथ ही 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर भी दमनात्मक कार्रवाई की गई।
एआईएमएसएस जिला सचिव शीला रॉय ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और छात्र, अभिवावक, शिक्षक को एकजुट होने की अपील की।

हम छात्र संगठन एआईडीएसओ की ओर से मांग करते है कि –
1. देश और विभिन्न राज्यों में हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाया जाए।
2. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
3. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को रद्द किया जाए।
4. लोकतांत्रिक आंदोलन में पुलिसी हस्तक्षेप बंद किया जाए।
विरोध सभा का संचालन जिला सचिव शुभम कुमार झा ने किया ।
कार्यक्रम में एआईडीएसओ प्रदेश सचिव सोहन महतो, उपाध्यक्ष अजय रॉय, कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, प्रदेश सचिव मंडली सदस्य प्रदीप यादव, खुशबू कुमारी, सोनी सेनगुप्ता, अमन सिंह,अपूर्व महतो, खुदीराम हसदा, प्रेम, राजेश, रोहित रॉय, राहुल, अभिक, मनीष एआईएमएसएस की और से केशवती नायक, मीता मित्रा अन्य उपस्थित थे ।

निवेदक
AIDSO, जमशेदपुर

Leave a Comment