प्रेस विज्ञप्ति
देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर परिसर (श्री श्याम मंदिर के समीप) आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से जिला संरक्षक श्री दीपक भालोटिया एवं जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल के नेतृत्व में 49 सदस्य देवघर पहुंचे, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक सहभागिता वाला प्रतिनिधिमंडल रहा।
बैठक का शुभारंभ देवघर जिला अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण एवं प्रांतीय अध्यक्ष के संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात अनुपस्थिति का अनुमोदन, पिछली कार्यसमिति की कार्यवाही की पुष्टि, महामंत्री द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित आय-व्यय को आमसभा में प्रस्तुत करने हेतु अनुमोदित किया गया। बैठक में उपाध्यक्षगण, मंडलीय उपाध्यक्षों, जिला अध्यक्षों एवं शाखा अध्यक्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। संविधान संशोधन संबंधी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों ने अपने विचार रखे, भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई तथा विविध विषयों पर विचार-विमर्श के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक संपन्न हुई।
अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन की सबसे बड़ी आवश्यकता समाज को संगठित करना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक सूत्र में जोड़ना ही सम्मेलन का मूल उद्देश्य है, जबकि अन्य सभी कार्य द्वितीयक हैं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है।
उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे “झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का हृदय स्थल” बताया। जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल एवं उनकी पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों ने लगातार लगभग पाँच मिनट तक तालियां बजाकर पूर्वी सिंहभूम जिला का अभिनंदन किया।
बैठक में संविधान संशोधन के तहत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महापंचायत के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई और पूर्व राज्य सभा सांसद श्री महेश पोद्दार को उसका संयोजक नियुक्त करने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, संपत्ति संरक्षक मंडल के गठन पर भी सहमति बनी और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल को उसका संयोजक बनाने पर सहमति बनी।
बैठक में सम्मेलन के कार्यालय एवं लगभग ₹25 लाख की राशि के ट्रस्ट में कथित रूप से गलत ढंग से चले जाने के विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई। इस संबंध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों को 31 अगस्त तक का समय देते हुए स्पष्ट किया गया कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो संगठन कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष बल देते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला को राज्य में सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
बैठक में गए सभी प्रतिनिधियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम एवं श्री श्याम मंदिर में दर्शन-पूजन कर समाज, संगठन एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल में जिला संरक्षक श्री दीपक भालोटिया, जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री विमल अग्रवाल, श्री भोला चौधरी, श्री लाला मूनका, श्री अंकुश जावनपुरिया, श्री सुशील रामरायका, श्री श्रीराम सरोज, श्री मुरारी गोयल, श्री संजय शर्मा, श्री बसंत अग्रवाल, श्री बिमल अग्रवाल (भालूबासा), श्री अंकित मोदी, श्री धर्मचंद पोद्दार, श्री बाबू अग्रवाल, श्री विजय गोयल, श्री पप्पी अग्रवाल, श्री विमल हरूपका, श्री विनोद अग्रवाल, श्री राजेश शर्मा, श्री सुशील शर्मा, श्री सांवरलाल शर्मा, श्री श्रवण देबुका, श्री अमित शर्मा, श्री दिलीप गोयल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री बी.एन. शर्मा, श्री राजेश लोढ़ा, सीए पवन अग्रवाल, श्री सुशील अग्रवाल (एलआईसी), श्री शंकरलाल मित्तल, श्री लाला गढ़वाल, श्री विनीत मित्तल, श्री पप्पू मंडी, श्री संजय शर्मा, श्री सुनील सोंथालिया, श्री मनोज (एएसएल), श्री राजेश खन्ना, श्री कमल लाढ़ा, श्री दीपक मोदी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री राजेश अग्रवाल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री राजेश शर्मा, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, श्री रामरतन खंडेलवाल,श्री अभिषेक शर्मा एवं श्री उमेश काउंटिया सहित लगभग 150 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के सफल आयोजन के लिए देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही विश्वास जताया गया कि कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।






