सामाजिक संस्था ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ ने 6वाँ स्थापना दिवस सेवा और समर्पण के साथ मनाया

प्रेस विज्ञप्ति

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था “यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत” के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व एवं आशुतोष तिवारी एवं उनकी टीम के सहयोग से बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड ऐज होम में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ आत्मीय समय बिताना, उनका सम्मान करना तथा समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।
भजन संध्या के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का भाव व्याप्त रहा। इसके उपरांत वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के बीच स्नेहपूर्वक नाश्ते का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने बुजुर्गों का हालचाल जाना तथा उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री सन्नी सिंह, चिंटू सिंह, श्रीमती चंदा सिंह राजपूत, साइबर इंस्पेक्टर श्री राजन कुमार, मधुमाला, नमिता उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रेखा सिंह, रिंकी अग्रहरी, समरजीत सिंह, रंजीत गुप्ता, गुरप्रीत सिंह गोपी, जगतार सिंह गिल, रेणु देवी, सीमा देवी, प्रदीप मिश्रा, अंजली श्रीवास्तव सहित संस्था के अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने कहा कि “यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत” का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, बुजुर्ग, असहाय एवं वंचित लोगों के बीच सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई