सोनम वांगचुक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न, कल के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

प्रेस विज्ञप्ति
आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर, 19 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज साकची मुख्य गोलचक्कर, जमशेदपुर में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ नेता रईस अफरीदी जी के संरक्षण में संपन्न हुआ जहां प्रदेश समन्वय समिति सदस्य शम्भु सिंह जी मुख अतिथि के रूप मौजूद थे l

इस अभियान में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने हस्ताक्षर कर जनहित के इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उपस्थित नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी एकजुटता दिखाई।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने अभियान में भाग लेने वाले सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि लोग जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करना चाहते हैं।

उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर के समक्ष आयोजित शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनभावनाओं को सरकार तक पहुँचाने का माध्यम है।

आम आदमी पार्टी सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों के साथ इस शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर जनहित, लोकतांत्रिक अधिकारों और जवाबदेही की इस लड़ाई में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

निवेदक

जिला कमेटी, पूर्वी सिंहभूम,
आम आदमी पार्टी, झारखंड

Leave a Comment