ब्रेन मलेरिया से जूझ रहे आदिम जनजाति के बच्चों को प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुकांत सीट ने बांटे वस्त्र

पोटका :
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुकांत सीट ने चिकित्सकीय दायित्व के साथ सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए ब्रेन मलेरिया से संक्रमित आदिम जनजाति परिवार के बच्चों के बीच वस्त्रों का वितरण किया। सीएचसी में इलाजरत सबर समुदाय के बच्चों के चेहरे पर नए वस्त्र पाकर खुशी साफ दिखाई दी।

इस अवसर पर डॉ. सुकांत सीट ने कहा कि कई बच्चे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए जाते हैं, लेकिन इलाज के दौरान घर लौटने की जिद करने लगते हैं। ऐसे बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें अस्पताल में रहकर उपचार कराने के लिए उन्हें वस्त्र भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वे समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहते हैं। इस पहल की अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने सराहना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई