श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर 21 जुलाई को होगी झारखण्ड आंदोलनकारियों की बैठक

 

प्रेस विज्ञप्ति
श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर 21 जुलाई को होगी झारखण्ड आंदोलनकारियों की बैठक

चाईबासा, 18 जुलाई : आगामी 25 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार, 21 जुलाई 2026 को शाम के 5:00 बजे आंदोलनकारी कार्यालय, जिला परिषद परिसर, चाईबासा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी झारखण्ड आंदोलनकारी सिंहभूम के केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. श्री लागुरी ने अपने बयान में कहा कि बैठक में गत 14 जुलाई को झारखण्ड आंदोलनकारी दामू बानरा की मृत्यु होने के बाद सदस्यों ने अपने प्रस्ताव में कहा कि जिला मुख्यालय चाईबासा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सभी मृत आंदोलनकारी साथिओं को श्रदांजलि दी जाये. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में श्रदांजलि सभा की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारी, जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। श्री लागुरी ने कहा कि चाईबासा एवं आसपास के सभी आंदोलनकारियों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। श्री लागुरी ने कहा कि 25 जुलाई की श्रद्धांजलि सभा को गरिमामय एवं सफल बनाने के लिए सभी आंदोलनकारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसलिए राज्य के सभी आंदोलनकारी साथियों से अनुरोध है कि वे 21 जुलाई 2026, सोमवार को सायं 5:00 बजे आंदोलनकारी कार्यालय, जिला परिषद, चाईबासा में आयोजित इस तैयारी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Comment