जगन्नाथपुर दौरे पर गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से की मुलाकात, SIR समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

चाईबासा: झारखंड भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान गुमुरिया पंचायत के मसाबिला, करंजिया, लखीपाई और गुमुरिया गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से गीता कोड़ा को अवगत कराया। इस पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है और हर मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

गीता कोड़ा ने प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों से भी मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का आश्वासन मिलने पर गीता कोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल में हुई बैठक, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित एवं पारदर्शी तरीके से पदस्थापन किया गया है