हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा

जमशेदपुर, 17 जुलाई। शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ईस्ट प्लांट बस्ती के बीचो-बीच स्थित नाले का पानी आसपास के घरों में घुस जाने से कई परिवारों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मौके पर पहुँचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
श्री बंटी ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के महा प्रबंधक आर के सिंह से दूरभाष पर बात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी टीम को मौके पर भेजने और शीघ्र जलनिकासी एवं समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।


श्री बंटी ने कहा कि बरसात के शुरुआती दौर में ही इस प्रकार की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित एजेंसी से नालों की नियमित सफाई, जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल में हुई बैठक, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित एवं पारदर्शी तरीके से पदस्थापन किया गया है