पर्यावरण पहल अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 🌿

 

आज आगामी पर्यावरण पहल अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं जिसमे पौधरोपण अभियान को देखेंगे संजय अग्रवाल, अखिल सिंह और गुरजीत सिंह एवं संगोष्ठी विभाग को देखेंगे डॉ anil राय, डॉ अजय पाठक और संजीत सिंह। साथ ही वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसहभागिता को केंद्र में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, समर्पण और टीम भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

बैठक मे हम सभी ने मिलकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। बैठक मे बन्दे शंकर सिंह,अमित मिश्रा, अभिषेक बजाज, बिनय शर्मा, अशोक कुमार, कौशल कुमार, योगेंद्र शुक्ला, अमरेंद्र कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, विकास साहिनी, अमरनाथ सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल में हुई बैठक, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित एवं पारदर्शी तरीके से पदस्थापन किया गया है