आज झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी का कार्यक्रम में हिस्सा लेने शहर आगमन पर जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन किया गया , मौके पर पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया गया ।
मंत्री दीपिका पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कार्य करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं को त्वरित समाधान के लिए कार्य करते रहने की बात कही।

डॉ पारितोष सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है जिससे आम जनता लाभान्वित हो रही है । मंत्री दीपिका पांडे को ग्रामीण क्षेत्र में सड़क , पानी की समस्या से अवगत कराया जिसे जल्द से जल्द समाधान करने की बात मंत्री द्वारा कही गई।
आज के कार्यक्रम में जिला पार्षद सह कांग्रेस नेता डॉ परितोष सिंह, जिला महामंत्री संजीव रंजन, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, अमित कुमार , पंकज महतो ,दिनेश कुमार , किशोर कुमार , रवि कुमार ,सहित कई लोग उपस्थित थे।
धन्यवाद
डॉ पारितोष सिंह
जिला पार्षद सह कांग्रेस नेता




