हटिया विधानसभा के लिए गौरव का क्षण! 🚆

 

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुनर्विकसित पिस्का रेलवे स्टेशन का माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के करकमलों द्वारा कल 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 2:00 बजे वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया जाएगा।

यह हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वर्षों से अपेक्षित इस विकास कार्य से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

पिस्का रेलवे स्टेशन पर विकसित प्रमुख सुविधाएं:

✅ नया एवं आधुनिक स्टेशन भवन
✅ विशाल सर्कुलेटिंग एरिया एवं 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (FOB)
✅ प्रतीक्षालय, वॉटर बूथ, बुकिंग काउंटर एवं पार्किंग एरिया
✅ दिव्यांगजन अनुकूल रैंप, शौचालय एवं लिफ्ट की सुविधा

इस ऐतिहासिक सौगात के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय रेल मंत्री माननीय श्री Ashwini Vaishnaw जी तथा रांची लोकसभा के सांसद माननीय श्री Sanjay Seth जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

विकसित हटिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक और मजबूत कदम है

Leave a Comment