आदित्यपुर के NSMCH को बड़ी सौगात, MBBS सीटें 100 से बढ़कर 200 हुईं

 

बिहार में भी मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा, बिहटा मेडिकल कॉलेज में 250 सीटें; रांची में 2028 तक तीसरे मेडिकल कॉलेज की तैयारी

आदित्यपुर : झारखंड और बिहार में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति देखने को मिल रही है। आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) को बड़ी सौगात मिली है। कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है, जिससे अब दोगुने छात्रों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

वहीं बिहार के बिहटा स्थित मेडिकल संस्थान में भी एमबीबीएस सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है। मेडिकल सीटों में वृद्धि का उद्देश्य देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करना और छात्रों को अधिक अवसर प्रदान करना है।

इधर झारखंड सरकार भी राज्य में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में तेजी से काम कर रही है। जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची में वर्ष 2028 तक तीसरे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की तैयारी चल रही है। इससे राज्य में चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल सीटों में वृद्धि से झारखंड और बिहार के छात्रों को अन्य राज्यों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी तथा स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में दोनों राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई