झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में अभिषेक वर्मा को कोल्हान उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी

टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जमशेदपुर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) द्वारा संगठन के विस्तार के क्रम में अभिषेक वर्मा को कोल्हान उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त कोल्हान उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने केंद्रीय अध्यक्ष एवं विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो तथा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं युवाओं को जोड़ने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

 

इस अवसर पर संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभिषेक वर्मा को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में कोल्हान क्षेत्र में पार्टी के और मजबूत होने की उम्मीद जताई। पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है और आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा।

मौके पर कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, जिला अध्यक्ष तपन महतो सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभिषेक वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

Leave a Comment