उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी (Dc Rajiv Ranjan) से रहें सावधान, किसी भी प्रकार के संदेश या फ्रेंड रिक्वेस्ट को अनदेखा करें तथा रिपोर्ट करें

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 489/2026
15 जुलाई 2026

उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी (Dc Rajiv Ranjan) से रहें सावधान, किसी भी प्रकार के संदेश या फ्रेंड रिक्वेस्ट को अनदेखा करें तथा रिपोर्ट करें

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है। उक्त फर्जी आईडी (Dc Rajiv Ranjan) के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है तथा विभिन्न प्रकार के संदेश प्रेषित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि उपायुक्त द्वारा व्यक्तिगत फेसबुक आईडी के माध्यम से किसी भी नागरिक को फ्रेंड रिक्वेस्ट, आर्थिक सहायता, धनराशि, व्यक्तिगत जानकारी अथवा किसी अन्य प्रकार का अनुरोध नहीं किया जाता है। अतः ऐसे किसी भी संदेश, कॉल या अनुरोध पर विश्वास न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा करें।

यदि किसी व्यक्ति को ऐसी फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तत्काल अनदेखा (Ignore) करें, संबंधित प्रोफाइल की रिपोर्ट करें तथा साइबर अपराध की आशंका होने पर इसकी सूचना निकटतम थाना अथवा साइबर थाना को दें। जिला प्रशासन ने संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहें तथा किसी भी भ्रामक या संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल के झांसे में न आएं।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment