जमशेदपुर के किताहीह ओसिस अपाटमेंट चर्च के पास ग्राम पंचायत क्षेत्रों में बिना ग्रामसभा के बिल्डरों द्वारा बिल्डिंग का निमार्ण कार्य बहुत तेजी एवं जोर-शोर से किया जा रहा है,
जिस पर ग्रामीणों द्वारा खेद है कि नक्सा विचलन कर एवं बिना योंजनाबध तारिके से सौचालय के जल निकासी एवं खचड़े का निपटारा किया जा रहा है और सौचालय के जल का निकासी जैसे-तैसे और जहाँ-तहां कचड़ा का निपटारा किया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र में गंदगी का अम्भार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, इनके आसुविधा जनक नितियों पर उचित कार्यवाही किया जाए और बिना ग्रामसभा से अनुमति के इनका नक्सा पास नहीं किया जाए ताकि इनके स्वार्थ पुर्ण नितियों एवं गलत निमार्णी पर रोक लगाया जा सके ताकि भविष्य में ग्रामीणों एवं पालतु पशुओं को गम्भीर बिमारियों से से बचाया जा सके और क्षेत्र की शांति को कायम रखा जा सके।

वहीँ उप विकास आयुक्त डीडीसी नागेंद्र पासवान ने मामला को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बहुत जल्द इस पर कार्रवाई किया जाएगा.
वही अंचल कार्यालय के सी.ओ मनोज कुमार ने कहा कि इस पर बहुत जल्द नोटिस जारी करके मामला को गंभीरता से लिया जाएगा और विधिवत कार्रवाई भी किया जाएगा.
वहीं स्थानीय लोगो ने कहा कि जल्द से जल्द मामला को अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं तो वहीं स्थानीय लोगों द्वारा हुड़का जाम किया जाएगा.
मुख्य रूप से मौजूद ललन यादव, नरेश जरीका, राजू बेसरा,जीतेन्दर यादब,हेमंत सोरेन, शिब कुमार राय मौजूद रहे.





