टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान बाजवा की पत्नी का निधन, सीजीपीसी ने जताया शोक

जमशेदपुर :
टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व चेयरमैन स्व. सरदार सुखदेव सिंह बाजवा की पत्नी बीबी सुखवंत कौर (85) का सोमवार को निधन हो गया। एक माह से वे बीमार चल रही थी और टीएमएच में इलाजरत थी। उनकी अंतिम शव यात्रा मंगलवार सुबह 11 बजे गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित बाजवा आवास से निकाली जाएगी। बीबी सुखवंत कौर के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, टिनप्लेट कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, मंजीत सिंह खालसा समेत अन्य ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।


सधन्यवाद।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई