मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा ने एमजीएम अस्पताल परिसर में 60 आम के पौधे लगाए

मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा ने एमजीएम अस्पताल परिसर में 60 आम के पौधे लगाए

जमशेदपुर। रजत जयंती वर्ष समारोह “सृजन से सम्मान तक” अभियान के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा, टाटानगर द्वारा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नंदकिशोर अग्रवाल जी के सम्मान में रविवार को एमजीएम अस्पताल, डिमना परिसर में पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में आम की 60 विभिन्न किस्मों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर का निर्माण एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

इस सेवा कार्य का प्रयोजन शाखा के सदस्य श्री सौरभ अग्रवाल (महावीर स्टोर, आस्था कमर्शियल, मांगो) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्री आकाश मोदी, सचिव श्री अनिमेष छापोलिया, संयोजक श्री सौरभ अग्रवाल, श्री रमेश अग्रवाल, श्री पंकज आगीवाल एवं श्री निरंजन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री आकाश मोदी के बच्चों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अंत में सभी सदस्यों ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई