हक और न्याय तक जारी रहेगा संघर्ष, जमशेदपुर में बोले लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथसाहू

हक और न्याय तक जारी रहेगा संघर्ष, जमशेदपुर में बोले लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथसाहू

लौह नगरी जमशेदपुर के भूंईंयाडीह पार्क में विस्थापितों के हक, अधिकार और न्याय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विस्थापन संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू विशेष रूप से शामिल हुए। दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे हरिनाथ साहू ने विस्थापितों की समस्याओं को गहराई से समझा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और पूरे जमशेदपुर जिला में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

​जमशेदपुर। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि विस्थापितों को उनका वाजिब हक और न्याय दिलाना हमारी पार्टी की मुख्य प्राथमिकता है, जिसके लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर जमशेदपुर पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईंदू भूषण यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, पिंकी कुमारी, श्वेता कुमारी, महानगर अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद गुप्ता और झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति के संयोजक उदय कुमार सारंगी मौजूद रहे। इसके साथ ही ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता हरिहर प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, सत्येंद्र साहू, संजय साहू, दीपक कुमार, चंडी चरण यादव, प्यारेलाल साहू, अमित कुमार और आर्यन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को गति देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई