साहू समाज ने मिलन समारोह में एकता को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया

साहू समाज ने मिलन समारोह में एकता को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया
जमशेदपुर। साहू समाज के पदाधिकारियों के भव्य मिलन समारोह रविवार को डिमना लेक में राकेश साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही कार्यक्रम में उन सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले 6 वर्षों में समर्पण और सेवा भाव से आर्थिक सहयोग देकर समाज के विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवलोचन साह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साहू समाज के भीष्म पितामह स्वर्गीय अशोक साहू के पुत्र रंगनाथ प्रसाद उपस्थित थे। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में सभी के सहयोग से साहू समाज ने शिक्षा, एकता और संगठन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। साहू समाज हमेशा समाज के विकास, कल्याण और उत्थान के लिए तत्पर रहेगा।

समाज के किसी भी भाई-बहन के सुख-दुख में साहू समाज कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। अध्यक्ष कोई भी हो, हम सबका संकल्प है कि समाज को और आगे ले जाना है। हम जी-जान लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर रंजीत कुमार साव जिला सचिव अशोक साहू, शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री पप्पू साहू सहित अजय साहू, विजेंद्र साहू, इंद्र नारायण साह, सागर साहू, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, गणेश साहू, गौतम साहू, पहलाद साहू, संजय साहू, भोला साव, विद्यानंद साहू, कमलेश साहू, सरवन साहू, श्रीराम साहू, भोला गौतम साहू, मुकेश कुमार, राजू साहू, सतदेव प्रसाद, कन्हैया मास्टर, विनोद साहू, बिट्टू साहू एवं अनिकेत कुमार, आयुष कुमार, दिव्यांश कुमार, मनीष साहू, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई