जादूगोड़ा में भाजपा नेता ऋषि सारंगी की राजनीतिक दस्तक, जनसमस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा में भाजपा नेता ऋषि सारंगी की राजनीतिक दस्तक, जनसमस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा:बहरागोड़ा के भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने रविवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण योजना पर नाराजगी जताई।
ऋषि सारंगी ने कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता के अधिकारों के लिए भाजपा सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष करेगी।


बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया।
वहीं, जादूगोड़ा में ऋषि सारंगी की सक्रिय राजनीतिक एंट्री को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई