मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा
युवाओं का जुनून, समाज का सुकून।।
रजत जयंती विशेष – नारी चेतना के कार्यक्रम
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25वें स्थापना वर्ष रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में तृतीय दिवस नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह पुण्य कार्य झारखंड प्रांत के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रवीण गोयल जी को समर्पित रहा।
कार्यक्रम के दौरान नरभेराम हंसराज हिंदी विद्यालय की कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं को मोबाइल फोन के सही उपयोग एवं दुरुपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल भुगतान में सावधानियां तथा बचत एवं वित्तीय जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को बताया गया कि तकनीक का सही उपयोग उनके भविष्य को संवार सकता है, वहीं लापरवाही उन्हें विभिन्न जोखिमों का शिकार भी बना सकती है।
साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं अवसरों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्राओं के उज्ज्वल, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजना जी एवं शाखा सचिव युवा हेमंत गुप्ता ने छात्राओं को उपरोक्त विषयों की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक, सजग एवं सशक्त नागरिक बनने का संदेश दिया।
शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज जी के द्वारा सभी बच्चियों को फ्रूटी वितरण किया गया।
युवा प्रकाश बजाज
अध्यक्ष
युवा हेमंत गुप्ता
सचिव






